आम जनता पर चौतरफा मार! पेट्रोल रु102 और डीजल रु95 के पार, कांग्रेस का तंज- ‘पूंजीपति दोस्त मालामाल, जनता बेहाल’

Follow Us

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच तेल कंपनियों ने आम जनता को एक और बड़ा झटका दिया है। 25 मई की सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी की गई, जिसके बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने पीएम मोदी को ‘महंगाई मैन’ की उपाधि देते हुए आरोप लगाया किरूपए , सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता की जेब काटने में लगी है और उसकी यह ‘वसूली’ थमने का नाम नहीं ले रही है।

यह पिछले 10 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में की गई चौथी बड़ी बढ़ोतरी है। सोमवार (25 मई) को पेट्रोल के दाम रु2.87 और डीजल के दाम रु2.80 प्रति लीटर बढ़ा दिए गए। इस नई बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रु99.51 से उछलकर रु102.12 प्रति लीटर और डीजल रु92.49 से बढ़कर रु95.20 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का रेट रु111.21 प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। 15 मई से शुरू हुए इस सिलसिले के बाद महज 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब रु7.50 प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।

दरअसल, मध्य पूर्व (Middle East) में चल रहे भू-राजनीतिक संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसका असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है। पहली बढ़ोतरी 15 मई को हुई थी जब तेल कंपनियों ने सीधे रु3 प्रति लीटर का इजाफा किया था। इसके बाद 19 और 23 मई को भी दाम बढ़ाए गए। कांग्रेस का कहना है कि लोग पहले ही कमरतोड़ महंगाई से परेशान हैं और 48 घंटे के भीतर दोबारा की गई इस वृद्धि ने मध्यम वर्ग का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।