मैट्स यूनिवर्सिटी में चला “संवाद से समाधान” जागरूकता अभियान

Follow Us

रायपुर । आज दिनांक 05 फ़रवरी को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट सेंट्रल ज़ोन द्वारा मैट्स यूनिवर्सिटी परिसर में “संवाद से समाधान” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस की कमिश्नरी प्रणाली , साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था से परिचित कराते हुए इसके उद्देश्य, लाभ एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक फ्रॉड एवं डिजिटल सुरक्षा उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई तथा सतर्क रहने की अपील की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को यातायात के बुनियादी नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, सुरक्षित ड्राइविंग तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में डीसीपी सेंट्रल ज़ोन उमेश गुप्ता, एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल सहित यातायात एवं साइबर सेल की टीम उपस्थित रही। वहीं अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।