रायपुर। छत्तीसगढ़ के थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर में दिनांक 04 फ़रवरी यानी बुधवार को एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां धारदार वस्तु से मारपीट करने वाले 03 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें की रोड में साईड नही देने की बात को लेकर ट्रक चालक के साथ मारपीट की गई थी। दरअसल, प्रार्थी ट्रक चालक दिनांक 03 फरवरी यानी मंगलवार को अपनी ट्रक में धान लोड कर डी.के. राईस मिल सिनोधा जा रहा था। तभी शाम के समय ग्राम सिनोधा गांधी चैक में आरोपीगण मो0सा0 को रोड में खडी किये थे जिस पर प्रार्थी ने हार्न बजाकर रोड से गाडी साईड करने बोला तो आरोपीगण ट्रक चालक को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व धारदार वस्तु से मारपीट कर चोट पहुंचाया गया। वहीं थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा अपराध कायम कर आरोपीगण एवं उसके एक नाबालिग साथी को अभिरक्षा में लेकर आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त मो0सा0 को जप्त किया है तथा आरोपीगण को गिरफ्तारी पश्चात् ज्यूडिशिल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया। बता दें की आरोपी न नाम धनंजय उर्फ अजय पिता संजय उम्र 21 साल ग्राम सिनोधा थाना तिल्दा नेवरा, मधुकर निषाद उर्फ चोटी पिता पंचू निषाद उम्र 20 साल ग्राम सिनोधा थाना तिल्दा नेवरा, विधि से संघर्षरत बालक है।
तिल्दा नेवरा से बड़ी घटना आई सामने, धारदार वास्तु से मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
