रायपुर। राजधानी रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नर प्रणाली का दायरा अब बढ़ाया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने संकेत दिए हैं कि, जल्द ही दुर्ग और बिलासपुर में भी इस व्यवस्था को लागू करने पर विचार किया जा रहा है। मीडिया से चर्चा के दौरान विजय शर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लंबे समय से पुलिस कमिश्नर प्रणाली की जरूरत महसूस की जा रही थी। अलग-अलग विभागों के कारण छोटे-छोटे मामलों में देरी होती थी, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होता था। रायपुर में इस व्यवस्था के लागू होने के बाद कई प्रक्रियाएं तेज हुई हैं और कानून-व्यवस्था को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, जरूरत के अनुसार इस प्रणाली का विस्तार किया जाना चाहिए। इसके लिए वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दुर्ग और बिलासपुर में भी कमिश्नर प्रणाली शुरू करने का आग्रह करेंगे।
रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर की बारी, पुलिस व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, विजय शर्मा ने दिए संकेत
