स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट तामिली अभियान कार्यवाही, पॉक्सो एक्ट में 07 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णीमा लामा के नेतृत्व में मंगलवार को नॉर्थ जोन रायपुर के थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी तथा खम्हारडीह क्षेत्रांे में फरार वारंटियों की तामीली हेतु सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इस अभियान कार्यवाही में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी तथा खम्हारडीह थानों में चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं अन्य प्रकरणों में लम्बे समय से फरार कुल 152 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों को वारंट तामिल कर जेल भेजा गया है। वहीं इसी तारतम्य में माननीय न्यायालय द्वारा थाना गुढ़ियारी से पॉक्सो एक्ट में 03 साल की सश्रम कारावास एवं 1000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित आरोपी रामलाल यादव उर्फ बड़कू पिता रूप यादव उम्र 50 साल निवासी महावीर स्कूल के पीछे थाना गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तारी वारंट तामिल कर जेल भेजा गया है।