ज्योतिष गणना के अनुसार, आज रात 10:34 बजे चंद्रमा मीन राशि की यात्रा समाप्त कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर की सबसे खास बात यह है कि आज ही ‘गुरु प्रदोष व्रत’ का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जो इस ज्योतिषीय घटना को अत्यंत फलदायी बना रहा है। शास्त्र बताते हैं कि चंद्रमा मन और निर्णय शक्ति का कारक है, इसलिए इसका मेष राशि में जाना लोगों के उत्साह और कार्यक्षमता में भारी बदलाव लाएगा।
चंद्रमा ग्रह मंडल में सबसे गतिशील माना जाता है, जो हर ढाई दिन में अपनी राशि बदलता है। इस अल्पकालिक बदलाव का प्रभाव बहुत गहरा और सटीक होता है। आज होने वाला यह राशि परिवर्तन जहां कुछ जातकों के लिए मानसिक द्वंद्व पैदा कर सकता है, वहीं चार विशेष राशियों के लिए तरक्की के द्वार खोलने वाला साबित होगा। इन भाग्यशाली राशियों को न केवल आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि करियर में पदोन्नति और पारिवारिक सुख-शांति के भी प्रबल योग बन रहे हैं। जो लोग लंबे समय से नई शुरुआत की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह ऊर्जावान समय नई प्रेरणा और सफलता लेकर आ रहा है।
मिथुन राशि:
चंद्रमा का गोचर आपके एकादश भाव में होगा. जिससे आय और लाभ के नए स्रोत खुल सकते है, अचानक लाभ के योग बन रहे है. ऊर्जा और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग भी बनेंगे. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सामाजिक सक्रियता भी बढ़ेगी।
कर्क राशि:
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा कर्म भाव को सक्रिय करेंगे. मेहनत का फल मिलेगा. करियर में उन्नति होगी. नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए बेहतर मौके मिलने के संकेत है, शेयर बाजार या प्रॉपर्टी से लाभ संभव है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह राशि:
सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर नवम भाव में होने जा रहा है. नवम भाव में चंद्रमा का गोचर भाग्य को मजबूत करेगा. प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. अटके काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू करने का विचार सफल हो सकता है।
मकर राशि:
चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर पारिवारिक सुख बढ़ाएगा. इस राशि परिवर्तन से आपके पैतृक कारोबार में लाभ मिलेगा. नया वाहन खरीदने के योग हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
