रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय आज एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और वहां पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ सदन में विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे। दिल्ली दौरे का सबसे अहम कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
सीएम साय नक्सल विरोधी अभियानों के बाद प्रदेश में बने हालात और विकास कार्यों की जानकारी भी केंद्र सरकार के सामने रख सकते हैं। इसके अलावा मध्य क्षेत्रीय परिषद की आगामी बैठक और उससे जुड़ी तैयारियों पर भी बातचीत होने की संभावना है। सीएम साय शाम तक रायपुर लौटेंगे और रात में मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
