79th Cannes: आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर बिखेरा हुस्न का जादू, पीच गाउन में दिखीं ‘ग्लोबल आइकन’

Follow Us

मुंबई। पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट का लुक खूब चर्चा में रहा था। इस बार भी आलिया ने बाजी मर ली, उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया है। देर रात कान फिल्म फेस्टिवल से कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। जिसमे उन्होंने पीच कलर के गाउन पहना हुआ है। उन लुक में वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। आपको बता दें की 79वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। 12 मई से शुरू होकर 23 मई 2026 तक चलेगा। पहले दिन आलिया भट्ट भी इस इवेंट में पहुंचीं। वहीं आलिया के पीच कलर गाउन लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं आलिया ने कान के रेड कारपेट पर जाने से पहले अपने होटल रूम की बालकनी में खड़े होकर पोज दिए। कभी वह मुस्कुराते, कभी हंसते हुए पोज दे रही थीं।

Cannes 2026: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने पीच गाउन में मचाया तलहका,  तस्वीरें देख फैंस बोले- स्टनिंग! - cannes 2026 alia bhatt red carpet look  decoded

इन तस्वीरों में आलिया की मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया है। आलिया भट्ट का मेकअप भी बहुत ही नेचुरल है, जिससे उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।कुछ देर बाद आलिया भट्ट रेड कारपेट पर पहुंचीं। रेड कारपेट पर शानदार वॉक की, फोटोग्राफर्स को पोज दिए। सोनम कपूर की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिहा कपूर ने आलिया के ज्वेलरी लुक से जुड़ी डिटेल शेयर की हैं। आलिया भट्ट ने अपनी ड्रेस के साथ कस्टम नेकलेस पहना है। इस नेकलेस में 168.27 कैरेट के गुलाबी कोरल (मूंगा) लगे हैं।

Alia Bhatt at Cannes 2026 Red carpet: Cannes 2026 के Red Carpet पर Alia  Bhatt को देखकर लगा फैंस को सदमा, मिला ये रिएक्शन

नेकलेस के बीच में 5.53 कैरेट का एक बेहतरीन ‘गोलकोंडा-टाइप 2A’ हीरा जड़ा है, इसकी चमक बेमिसाल है। आलिया के लुक में स्क्वायर-कट डायमंड ईयररिंग्स भी शामिल हैं। आलिया भट्ट दूसरी बार कान पहुंची हैं। वह इस फिल्म फेस्टिवल और अपने फैंस के बीच असर छोड़ने में कामयाब रहीं। वहीं उनके लुक को, स्टाइल को फैंस ने पसंद किया है। आठ घंटे में ही उनकी कान फिल्म फेस्टिवल वाले लुक को इंस्टाग्राम पर 6 लाख व्यूज मिले हैं।

Alia Bhatt at Cannes 2026 Red carpet: Cannes 2026 के Red Carpet पर Alia  Bhatt को देखकर लगा फैंस को सदमा, मिला ये रिएक्शन