कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी का मंथन: आज सीएम साय लेंगे प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम होने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर (भाजपा प्रदेश कार्यालय) में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां शाम 5 बजे तक मैराथन बैठकों का दौर चलेगा।

इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में आगामी सांगठनिक कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा होगी। चुनावी जीत के बाद सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिहाज से इस बैठक को काफी प्रभावशाली माना जा रहा है। मुख्यमंत्री बैठक समापन के बाद शाम 5:15 बजे निवास के लिए रवाना होंगे। आज पूरे दिन बीजेपी कार्यालय में सियासी हलचल तेज रहेगी, क्योंकि साय कैबिनेट के कई अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के भी इस कार्यसमिति में शामिल होने की संभावना है।