‘वेजिटेबल ऑफ द ईयर’ बनी पत्तागोभी! कोफ्ता से पराठा तक, ट्राई करें ये 7 हेल्दी और टेस्टी डिशेज़

Follow Us

नई दिल्ली। अब पत्तागोभी सिर्फ साधारण सब्ज़ी नहीं रही, बल्कि हेल्थ और टेस्ट का नया सुपरस्टार बन चुकी है। साल 2026 में इसे ‘वेजिटेबल ऑफ द ईयर’ का टैग मिला है और सोशल मीडिया से लेकर हेल्दी किचन ट्रेंड्स तक हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। सस्ती, पौष्टिक और आसानी से मिलने वाली पत्तागोभी भारतीय रसोई में लंबे समय से मौजूद है, लेकिन अब लोग इसे नए और स्वादिष्ट अंदाज़ में अपना रहे हैं।फाइबर, विटामिन C, विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पत्तागोभी इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और वजन कंट्रोल में मदद करती है।

यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे डेली डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं। अगर आप भी अपने खाने में हेल्दी ट्विस्ट लाना चाहते हैं, तो पत्तागोभी से बनी कई मज़ेदार डिशेज़ ट्राई कर सकते हैं। हल्के मसालों और करी पत्ते के साथ बना पत्तागोभी स्टर फ्राई दाल-चावल के साथ बेहतरीन लगता है। वहीं कम कैलोरी वाला पत्तागोभी सूप फिटनेस पसंद लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसके अलावा पत्तागोभी कोफ्ता, पत्तागोभी पराठा और मूंग दाल खिचड़ी में इसका इस्तेमाल स्वाद के साथ न्यूट्रिशन भी बढ़ाता है। गर्मियों में पत्तागोभी सलाद शरीर को फ्रेश रखता है, जबकि पत्तागोभी कटलेट हेल्दी स्नैक का शानदार विकल्प बन सकता है। स्वाद और सेहत का यह कॉम्बिनेशन अब हर किचन में ट्रेंड बनता दिख रहा है।