मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में चल रही हैं। इनमें एक्शन, हिस्टोरिकल से लेकर कॉमेडी, ड्रामा और रोमांटिक फिल्में तक बनी हुई हैं। ‘कृष्णावतराम पार्ट 1’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्में लोगों को प्रभावित कर रही हैं। वहीं अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 25 दिनों बाद भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। आपको बता दें की कृष्णावतारम पार्ट 1 भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला को दिखाने वाली ‘कृष्णावतराम’ लोगों को प्रभावित कर रही है। अब फिल्म ने पांचवें दिन अपने पहले सोमवार को 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 8.72 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है। वहीं कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म ‘दादी की शादी’ एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म को क्रिटिक्स से तो मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमी है। वीकेंड के बाद एक बार फिर फिल्म की कमाई लुढ़की है और सिर्फ लाखों में सिमटकर रह गई है। सोमवार को अपने चौथे दिन ‘दादी की शादी’ सिर्फ 50 लाख रुपए ही जुटा पाई। इस तरह से चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 3.95 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है। साथ ही रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ अपने दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है और दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। अपने 11वें दिन दूसरे सोमवार को भी ‘राजा शिवाजी’ ने 2.40 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि 11 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 70.66 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। शुरुआती तीन दिनों के अलावा फिल्म किसी भी दिन करोड़ों में कमाई नहीं कर सकी। 11वें दिन अपने दूसरे सोमवार को तो ‘एक दिन’ सिर्फ 2 लाख रुपए ही जुटा पाई। यही कारण है कि 11 दिनों में ‘एक दिन’ महज 4.25 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाई है।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: वीकेंड के बाद भी ‘कृष्णावतारम’ और ‘दादी की शादी’ का जलवा बरकरार, जानें ‘राजा शिवाजी’ ने कितनी की कमाई
