मुंबई। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कैटरीना कैफ के लिए साल 2026 का मदर्स डे बेहद खास और भावनाओं से भरा रहा। मां बनने के बाद अपने पहले मदर्स डे पर कैटरीना ने फैंस के साथ वह खूबसूरत पल साझा किया, जिसने सबका दिल जीत लिया। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक हाथ से बने ग्रीटिंग कार्ड की तस्वीर शेयर की, जो उन्हें उनके पति विक्की कौशल और उनके नन्हे बेटे विहान की ओर से मिला था। कार्ड पर लिखे शब्द- “विक्की और विहान की तरफ से पहले मदर्स डे की शुभकामनाएं”- ने इंटरनेट पर फैंस को भावुक कर दिया।
बता दें कि विक्की और कैटरीना ने 7 नवंबर, 2025 को अपने पहले बच्चे ‘विहान कौशल’ का दुनिया में स्वागत किया था। तब से यह कपल अपनी पेरेंटहुड लाइफ के छोटे-छोटे पलों को संजो रहा है। जनवरी में एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था, जिसमें नन्हे विहान का छोटा सा हाथ विक्की और कैटरीना के हाथों में नजर आया था। कैटरीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सितंबर 2025 में एक बेहद खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट के जरिए दी थी, जिसे उनके प्रशंसकों ने खूब सराहा था।

दिसंबर 2021 में राजस्थान के शाही फोर्ट बरवाड़ा में शादी के बंधन में बंधने वाले इस कपल के लिए विहान का आना उनकी जिंदगी का ‘सबसे खूबसूरत चैप्टर’ साबित हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना को आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ देखा गया था, जहां उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। फिलहाल, कैटरीना अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी नई और प्यारी सी फैमिली के साथ समय बिताने का आनंद ले रही हैं।
