गरियाबंद ब्रेकिंग: सुशासन तिहार में सिस्टम के आगे नतमस्तक हुआ ‘राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र’

Follow Us

गरियाबंद। देवभोग विकासखंड के बरही गांव से आए एक विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार) परिवार ने माडागांव में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ के दौरान प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर जिला पंचायत सीईओ के पैरों में गिरकर दंडवत गुहार लगाई। खुद को राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहे जाने वाले इस परिवार की बेबसी उस वक्त सार्वजनिक हो गई, जब आवास की आस में थक-हारकर उन्होंने अधिकारी के सामने साष्टांग प्रणाम कर दिया। माडागांव के इस कार्यक्रम में शासन-प्रशासन के तमाम दावों के बीच एक गरीब परिवार का छत के लिए इस तरह गिड़गिड़ाना अब चर्चा का विषय बन गया है, जो सीधे तौर पर सुशासन के दावों और जमीनी हकीकत के बीच के फासले को उजागर करता है।