बंगाल। शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में हुए भव्य समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इधर, चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके ‘X’ (पूर्व ट्विटर) प्रोफाइल को लेकर यूजर्स में काफी चर्चा है, जहां उन्होंने अपने बायो से “माननीय मुख्यमंत्री” शब्द हटा दिया, लेकिन खुद को पूरी तरह “पूर्व मुख्यमंत्री” के रूप में भी नहीं दर्शाया।
उन्होंने अपने बायो में अब खुद को पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा अवधियों की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष बताया है। इसी बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई और कई यूजर्स ने सीधे प्लेटफॉर्म ‘X’ और इसके मालिक एलन मस्क को टैग कर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने तो उनके अकाउंट पर कार्रवाई की मांग तक कर दी। वहीं दूसरी ओर, चुनाव परिणामों के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार किया था, जिसके बाद राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर दी। नई सरकार के गठन के साथ ही बंगाल की राजनीति में नया अध्याय शुरू हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया विवाद अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है।
