कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई पर भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा का तंज, बोले-पार्टी में एकता पूरी तरह खत्म

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी की अंदरूनी कलह को खुलकर निशाने पर लिया। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर भारी खींचतान चल रही है और पार्टी के भीतर एकता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है, लेकिन अब तक वे अपनी कार्यकारिणी तक नहीं बना पाए हैं।

उन्होंने दावा किया कि, कांग्रेस के कई बड़े नेता अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल हैं। किसी को संगठन चाहिए तो कोई अपनी कुर्सी बचाने में लगा है। भाजपा विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस पहले खुद तय कर ले कि, उसका नेता कौन होगा, जनता को भ्रमित करना बंद करे। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए और कहा कि, पार्टी के भीतर सत्ता और हिस्सेदारी को लेकर संघर्ष चल रहा है। वहीं भाजपा की स्थिति को मजबूत बताते हुए मिश्रा ने कहा कि, देशभर में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है और जनता का भरोसा पार्टी के साथ है।