नई दिल्ली। यह खबर यात्रियों के लिए है, अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप भारतीय रेलवे के उन नियमों का पालन करें, जो यात्रियों के लिए बनाए गए हैं। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। आपको बता दें की इसी तरह भारतीय रेलवे ने कई नियम ऐसे भी बनाए हैं, जो ट्रेन में रात के समय लागू होते हैं और अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आप पर जुर्माना तक लग सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन से नियम हैं जिनका आपको रात के समय पालन करना जरूरी हो जाता है। रेलवे के इन नियमों के बारे में आप आगे जान सकते हैं।
पहला नियम
आप रात के समय ट्रेन में फोन पर तेज आवाज में बात नहीं कर सकते, अगर आप तेज आवाज में कॉल पर बात करते हैं और आपकी वजह से किसी यात्री की नींद खराब होती है. ऐसे में वो यात्री अगर आपके खिलाफ शिकायत करते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है
दूसरा नियम
रात 10 बजे के बाद मिडिल बर्थ का नियम भी लागू होता है, इस नियम के तहत रात 10 बजे के बाद जिस यात्री को मिडिल बर्थ मिली है, वो उसे खोल सकता है. अगर लोअर बर्थ या कोई दूसरा यात्री उसे ऐसा करने से रोकता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है.
तीसरा नियम
रात के समय आप ट्रेन में लाइट नहीं जला सकते, कई लोग होते हैं, जो कोच की या अपनी सीट के पास की लाइट को बंद नहीं करने देता, पर आप ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि इससे अगर दूसरे यात्री को दिक्कत होती है तो आप पर जुर्माना भी लग सकता है. आप मेन लाइट की जगह सिर्फ नाइट लाइट ही चालू रख सकते हैं
चौथा नियम
ट्रेन में रात के समय आप मोबाइल पर लाउडस्पीकर पर गाना नहीं बजा सकते, कई लोग तेज आवाज में गाना चला देते हैं या रील्स देखने लगते हैं, पर अगर इससे दूसरे यात्री को दिक्कत होती है, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है. इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।
