Heart Health: बस एक बदलाव और आपका दिल रहेगा एकदम फिट, जानें क्या है वो ‘दुश्मन’ चीज़?

Follow Us

नई दिल्ली। आज की तेज-तर्रार लाइफस्टाइल की वजह से लोग जल्दी बीमार हो जाते हैं। काम का तनाव, सही समय पर भोजन न करना और जंक फूड का बढ़ता सेवन, शरीर को कमजोर कर देता है। कई मामलों में, हार्ट की किसी न किसी समस्या ने लोगों को परेशान किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने खाने में केवल एक चीज की मात्रा को नियंत्रित करके आप कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं? यह चीज है नमक। अत्यधिक नमक का सेवन आपके रक्तचाप, दिल और किडनी पर सीधा असर डाल सकता है और कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। वहीं ऐसे में विशेषज्ञों के अनुसार, रोज़ाना नमक की सही मात्रा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि ज्यादा नमक खाने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं और कितना नमक लेना सही माना जाता है।

ज्यादा नमक का असर:
अत्यधिक नमक का सेवन सीधे आपके रक्तचाप पर असर डालता है। जब शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ जाता है, तो रक्त वाहिकाओं में दबाव बढ़ता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। लंबे समय तक उच्च रक्तचाप रहने से दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक और दिल की अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, शरीर में पानी का अति संचय होने से स्ट्रोक और सूजन जैसी समस्याएँ भी हो सकती हैं।

किडनी पर प्रभाव:
किडनी शरीर से अतिरिक्त सोडियम और टॉक्सिन्स निकालने का काम करती हैं। जब आप अधिक नमक खाते हैं, तो किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे गुर्दे धीरे-धीरे कमजोर हो सकते हैं और उनकी कार्यक्षमता कम हो जाती है। समय रहते अगर सावधानी न बरती जाए, तो किडनी फेल्योर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बन सकता है।

कम नमक भी है खतरनाक:
नमक की अत्यधिक कमी भी स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। शरीर में सोडियम की कमी होने पर इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन पैदा होता है, जिससे थकान, कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ सकता है और लंबे समय तक यह हार्मोनल और मेटाबॉलिक समस्याओं का कारण बन सकता है।

तो करें ये उपाए:
रोज़ाना 5 ग्राम से अधिक नमक न लें। पैकेज्ड और जंक फूड में नमक बहुत ज्यादा होता है। खाना पकाते समय हर्ब्स, मसाले और नींबू का इस्तेमाल करें, ताकि स्वाद के लिए नमक कम करना आसान हो। शरीर में सोडियम का संतुलन बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर और किडनी फंक्शन की नियमित जांच कराएं। एक बार किसी डाइटिशियन से बात अवश्य करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।