रायपुर। पूर्व तटीय रेलवे सम्बलपुर मंडल के बलांगीर-सम्बलपुर सेक्शन में गर्डर लांचिंग/डि-लांचिंग कार्य हेतु ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक लिया जायेगा | इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित पैसेंजर दिनांक 04 मई 2026 को रद्द रहेगी।
(1) गाड़ी संख्या 58213 बिलासपुर टिटलागढ़ पैसेंजर 04 मई को रद्द रहेगी।
(2) गाड़ी संख्या 58214 टिटलागढ़ – बिलासपुर पैसेंजर 04 मई को रद्द रहेगी।
(3) गाड़ी संख्या 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर 04 मई को रद्द रहेगी।
(4) गाड़ी संख्या 58218 रायपुर – टिटलागढ़ पैसेंजर 04 मई को रद्द रहेगी।
रेलवे समपार 440 खुर्सीपार (भिलाई भिलाई नगर) में रेल मरम्मत कार्य हेतु सड़क वाहनो के आवागमन 04 मई, 2026 तक बंद रहेगा ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में भिलाई – भिलाई नगर रेल के मध्य खुर्सीपार फाटक रेलवे समपार किमी. 855 /7-9 में अप लाईन / का अति आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु 02.05.2026 तक के लिये आवागमन बंद किया गया था आवश्यक कार्य पूर्ण करने हेतु 04.05.2026 को रात्रि 8:00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा।
