सुशासन तिहार 2026: दूसरे दिन सैकड़ों समस्याओं का त्वरित समाधान, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Follow Us

रायपुर। प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत दूसरे दिन भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आम नागरिकों द्वारा दिए गए आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर लोगों को राहत दी जा रही है। कूंरा नगर पंचायत में कुल 196 आवेदनों में से 136 मामलों का तुरंत समाधान किया गया, जबकि अभनपुर के कठिया क्षेत्र में प्राप्त 779 आवेदनों में से 588 आवेदनों का त्वरित निपटारा किया गया। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिला और वे संतुष्ट नजर आए। शिविरों में स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान प्रक्रिया की निगरानी की।

इस दौरान नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया, जिसमें आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बीज वितरण और जॉब कार्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। प्रशासन ने बताया कि, शेष बचे आवेदनों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। सुशासन तिहार के अंतर्गत आने वाले दिनों में भी इसी तरह के शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा, ताकि शासन और जनता के बीच संवाद और मजबूत हो सके।