स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: शहीद भगत सिंह वार्ड में स्वच्छता संदेश और शपथ कार्यक्रम

Follow Us

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चन्द्राकर के नेतृत्व में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 क्षेत्र के अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर में जीई रोड के किनारे टाटीबंध एम्स हॉस्पिटल के सामने लगने वाले ठेलों, गुमटियों के संचालकों और आमजनों के मध्य नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 अंतर्गत स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाकर भजन कीर्तन के माध्यम से सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया गया.

नागरिकों से कूड़ा इधर – उधर नहीं फेंकने और सफाई मित्र को सफाई वाहन में कूड़ा देकर स्वच्छता बनाये रखने की विनम्र अपील नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष और शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद गायत्री सुनील चंद्राकर के नेतृत्व और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा,सहायक अभियंता श्री अमन चंद्राकर, उपअभियंता लोचन प्रसाद चौहान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा, राकेश बंजारे की उपस्थिति में की गयी.

इसके साथ ही खुले में कूड़ा डाले जाने पर सम्बंधित पर व्यवस्था सुधार हेतु जुर्माना करने की कड़ी चेतावनी दी गयी. नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ठेला गुमटी संचालकों को दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत चार डिब्बा प्रणाली को लेकर जागरूक बनाया. ठेला, गुमटी संचालकों सहित आमजनों से सूखा, गीला, सेनेटरी और विशेष देखभाल कूड़ा पृथक – पृथक करके क्रमशः नीला, हरा, लाल और काला रंग के डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को देकर रायपुर को स्वच्छ राजधानी शहर बनाने में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की गयी. टाटीबंध एम्स हॉस्पिटल के सामने ठेला -गुमटी संचालकों सहित आमजनों ने नगर निगम जोन 8 के सफाई मित्रों, सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर के नेतृत्व में सामूहिक स्वच्छता शपथ ली.