रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राज्य सरकार ने आगामी 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। यह सत्र मुख्य रूप से लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ के गिरने और उसके बाद उत्पन्न हुई राजनीतिक स्थितियों पर केंद्रित रहेगा। वहीं सूत्रों के मुताबिक, सत्ता पक्ष इस विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में विधेयक पारित न हो पाने को लेकर एक निंदा प्रस्ताव लाएगा। सरकार का रुख स्पष्ट है कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कदम को विपक्ष के असहयोग के कारण रोका गया।
विधानसभा विशेष सत्र: 30 अप्रैल से शुरू होगा सदन, ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर गरमाएगी राजनीति
