रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाटागांव स्थित विनायक सिटी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वां एपिसोड सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में काले हिरण के संरक्षण और संवर्धन की सराहना की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि काले हिरण जैसी विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी प्रजाति का फिर से दिखाई देना एक सकारात्मक संकेत है। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए जा रहे प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया। इस मौके पर रमन सिंह, मंत्री केदार कश्यप और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और इसे प्रेरणादायक अनुभव बताया।
‘मन की बात’ में नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण की सराहना
