बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रहे चौथी लाइन कनेक्टिविटी और यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 11 से 18 अप्रैल 2026 के बीच कई यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त/प्रारंभ होंगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिससे इस रूट की ट्रेनों पर सीधा असर पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि, यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
रद्द रहने वाली ट्रेनें (शेड्यूल सहित)
11–18 अप्रैल: 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर MEMU
12–19 अप्रैल: 68735 रायगढ़–बिलासपुर MEMU
11–18 अप्रैल: 68736 बिलासपुर–रायगढ़ MEMU
11–18 अप्रैल: 68746 रायपुर–गेवरा रोड MEMU
12–19 अप्रैल: 68745 गेवरा रोड–रायपुर MEMU
11–18 अप्रैल: 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
12–19 अप्रैल: 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
11–18 अप्रैल: 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर MEMU
11–18 अप्रैल: 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर MEMU
11–18 अप्रैल: 58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर
आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
11–18 अप्रैल: 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर – बिलासपुर तक ही चलेगी
11–18 अप्रैल: 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर – बिलासपुर से शुरू होगी
यात्रियों के लिए राहत व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249, 18252/18251) को इस अवधि में कोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। इससे स्थानीय यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि, यह अस्थायी व्यवधान भविष्य में बेहतर रेल कनेक्टिविटी और तेज यातायात के लिए जरूरी है। चौथी लाइन का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम और समयबद्ध हो जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले भारतीय रेल की आधिकारिक पूछताछ सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 से ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर चेक करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
