ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर कार्रवाई, 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक पुलिस अभिरक्षा में
महासमुंद। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसना थाना पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी से 6.40 किलो गांजा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को पदमपुर रोड स्थित ग्राम पलसापाली बेरियर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के पदमपुर की ओर से एक एक्टिवा स्कूटी में गांजा लेकर दो लोग बसना की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस टीम को अलर्ट किया गया।कुछ देर बाद संदिग्ध स्कूटी OD 03-AE-8907 को रोककर जांच की गई। वाहन पर सवार 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक, निवासी खेरमंडीगढ़, जिला बौद्ध, ओडिशा को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
घरेलू क्रिकेट के 5 अनदेखे सितारे, जो अब भी टेस्ट डेब्यू का कर रहे हैं इंतजार
प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखा था गांजा
स्कूटी की तलाशी लेने पर पैरदान के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 6.40 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पूछताछ में बालक ने बताया कि गांजा बौद्ध, ओडिशा से खरीदकर बसना में एक संपर्क व्यक्ति रोशन मांझी को देने के लिए ले जाया जा रहा था।
3.90 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 3 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें—
6.40 किलो गांजा – कीमत करीब ₹3 लाख
एक स्कूटी – कीमत करीब ₹80 हजार
एक मोबाइल फोन – कीमत करीब ₹10 हजार
शामिल है
।पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है। महासमुंद पुलिस के मुताबिक जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चेकिंग और निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।
