मुंबई। पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आई गिरावट का असर देश की सबसे बड़ी कंपनियों पर भी साफ दिखाई दिया। शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केटकैप) करीब 1.13 लाख करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान भारती एयरटेल सबसे बड़ी नुकसान उठाने वाली कंपनी रही, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज भी भारी गिरावट का सामना करने वालों में शामिल रही। बाजार आंकड़ों के अनुसार एयरटेल का मार्केटकैप करीब 40,501 करोड़ रुपये घटा, जबकि रिलायंस का मूल्यांकन लगभग 40,056 करोड़ रुपये कम हुआ। एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्य में भी गिरावट दर्ज की गई।
घरेलू क्रिकेट के 5 अनदेखे सितारे, जो अब भी टेस्ट डेब्यू का कर रहे हैं इंतजार
हालांकि, सभी कंपनियों के लिए सप्ताह निराशाजनक नहीं रहा। टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई ने बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया और उनके बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ। साप्ताहिक उतार-चढ़ाव के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान रहा। बीते सप्ताह सेंसेक्स 276 अंक और निफ्टी 76 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हल्की मजबूती देखने को मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले आर्थिक आंकड़े और वैश्विक बाजार की चाल अगले सप्ताह निवेशकों की रणनीति तय करेंगे।
जोंटी सिद्धू का तूफानी शतक, चार छक्कों वाले ओवर ने दिलाया फाइनल का टिकट
