105 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Follow Us

o संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

कांकेर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में सतगुरु बाबा गुरुबचन सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शिविर में नगरवासियों, सेवादारों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिविर में कुल 105 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें 93 पुरुष एवं 12 महिलाएँ शामिल रहीं।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ कांकेर विधायक आशाराम नेताम जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया जी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन जी, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक जी, भाजपा जिला मंत्री अनूप सिंह राठौर जी, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अनूप शर्मा जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक जी एवं जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर कावड़े जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ।

बाढ़ आपदा से हुई क्षति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा राशि वितरित कराएं -कलेक्टर

इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम जी ने संत निरंकारी मिशन द्वारा समय-समय पर किए जा रहे समाजसेवा एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति सेवादारों एवं नगरवासियों में दिखाई दे रहा उत्साह प्रेरणादायक है। समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसे सेवा कार्यों से प्रेरणा लेकर मानव सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।

शिविर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया जी, भाजपा जिला मंत्री अनूप सिंह राठौर जी, कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अनूप शर्मा जी सहित नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों, एबीवीपी के युवा साथियों तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने रक्तदान कर सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों से मिले, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.

शिविर के संयोजक राजा देवनानी ने शिविर में उपस्थित समस्त अतिथियों, रक्तदाताओं, सेवादारों, मीडिया साथियों तथा मेडिकल कॉलेज एवं कोमलदेव जिला चिकित्सालय की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं समर्पण से रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रक्तदान जैसे सेवा कार्य जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होते हैं और समाज में सेवा एवं मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।