बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों से मिले, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.

Follow Us

भाटापारा। लगातार हो रही बारिश और शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने सोमवार मैदान में उतरे और विधानसभा के सिमगा विकासखंड बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिये। उन्होंने ग्राम तोरा, चक्रवाय में शिवनाथ नदी के बढ़ते जलस्तर एवं जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किये। इस दौरान गावों के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

बाढ़ देखने गई बच्ची महानदी में बही, तीन दिन बाद मिला शव

शिवरतन शर्मा ने शिवनाथ नदी के जलस्तर की स्थिति का जायजा लेते हुए आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों से नदी के जलस्तर, आवागमन एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का निरंतर ध्यान रखा जाए और जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता एवं आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री रामविचार नेताम को दी बधाई

उन्होंने कहा कि इस कठिन परिस्थिति में शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शिवरतन शर्मा ने सभी नागरिकों से नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने गणेश विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित व्यवस्था एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि सभी लोग सावधानी बरतें और किसी भी जोखिम वाले स्थान पर जाने से बचें।