नई दिल्ली। राजधानी की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और विचारधारा से भटक गई है। उन्होंने कहा कि इन्हीं कारणों से उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है और अब वे जनता के बीच जाकर काम करेंगे। हालांकि, उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है। उनके इस फैसले के बाद दिल्ली की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
दिल्ली की राजनीति में हलचल, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा
