फाइट नाइट दंगल आज राजधानी में, MP vs CG बॉक्सिंग मुकाबले से बढ़ेगा रोमांच

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज रात एक बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। अंबुजा मॉल में रात 8:30 बजे से ‘फाइट नाइट दंगल’ का आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बॉक्सर्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर होने वाला है। इस आयोजन का संचालन छत्तीसगढ़ शौकिया मुक्केबाजी संघ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में राकेश मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जो भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

यह फाइट नाइट केवल एक मुकाबला नहीं बल्कि ‘रोड टू लॉस एंजेल्स 2028 ओलंपिक’ की तैयारी का हिस्सा मानी जा रही है। इसमें जीतने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में बड़े मंच पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा स्पर्धा से पहले 22 से 25 अप्रैल तक रेफरी और जजों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, ताकि प्रतियोगिता को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाया जा सके। इस इवेंट में विभिन्न वजन वर्गों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। छत्तीसगढ़ टीम से कुल 8 खिलाड़ी (5 पुरुष और 3 महिला) हिस्सा ले रहे हैं। विजेताओं को नकद पुरस्कार और अन्य सम्मान दिए जाएंगे। इससे पहले इस आयोजन का पोस्टर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया था। रायपुर में होने वाली यह फाइट नाइट खेल प्रेमियों के लिए रोमांच और जोश से भरा बड़ा इवेंट साबित होने वाला है।