ऊर्जा युद्धविराम पर जेलेंस्की राजी, अब रूस की बारी

Follow Us

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए प्रस्तावित युद्धविराम का समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसकी सफलता रूस की प्रतिबद्धता और अमेरिका की ओर से स्पष्ट शर्तें मिलने पर निर्भर करेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देश तत्काल ऊर्जा युद्धविराम पर सहमत हैं, लेकिन रूस की ओर से इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है।
जेलेंस्की ने रूस को डीजल निर्यात से होने वाली अतिरिक्त आय के सैन्य इस्तेमाल की आशंका जताई है। वहीं, ट्रंप ने जेलेंस्की की शांति समझौते की इच्छा और यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव नहीं कराने को लेकर आलोचना की है। फिलहाल, युद्धविराम की शर्तों और शांति वार्ता की दिशा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।