मुंबई।फादर्स डे के मौके पर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने नए स्टैंडअप स्पेशल ‘पापा यार’ का ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह शो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
वीडियो में जाकिर के पिता उनसे मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि उनके नाम पर शो बन रहा है और उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है। इसी बीच जाकिर का एक दोस्त आता है और शो की बधाई देता है, जिसके बाद वीडियो का हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
जाकिर खान का यह नया स्टैंडअप स्पेशल अब नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का मनोरंजन करेगा। फैंस सोशल मीडिया पर शो को लेकर उत्साह जाहिर कर रहे हैं।
