मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार, 21 जून को महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस आध्यात्मिक यात्रा की झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो के जरिए साझा की। वीडियो के साथ अनुपम खेर ने शिरडी में बिताए अपने अनुभव को भी शब्दों में बयां किया। उन्होंने साईं बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए लिखा कि मंदिर में पहुंचकर उन्हें शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक सुकून का अनुभव हुआ।
अनुपम खेर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सादगी और आस्था की सराहना कर रहे हैं और पोस्ट पर लगातार शुभकामनाएं व ‘साईं राम’ लिखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड के व्यस्त शेड्यूल के बीच अनुपम खेर की यह आध्यात्मिक यात्रा उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

