महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक सहारा, हर माह 1000 रुपये की सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास

Follow Us

जशपुर। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ पात्र महिलाओं को लगातार मिल रहा है। योजना के तहत हर माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। कुनकुरी निवासी गुंजा भी इस योजना की लाभार्थी हैं। उनका कहना है कि हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करना आसान हुआ है। पहले कई जरूरतों के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना की राशि उनके लिए नियमित आर्थिक सहयोग का माध्यम बन गई है।

‘विष्णु भैया’ की पहल से दुलारी देवांगन बनीं आत्मनिर्भर, चाट-गुपचुप कारोबार से बनाई पहचान

गुंजा ने बताया कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से वे अपनी जरूरतों पर स्वयं निर्णय ले पा रही हैं और परिवार की आर्थिक व्यवस्था में भी योगदान देने की स्थिति मजबूत हो रही है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित इस योजना का उद्देश्य उन्हें नियमित आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं घरेलू जरूरतों, आवश्यक सामान और अन्य खर्चों में कर रही हैं।

गुंजा चिटनविष ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि महिलाओं के हित में शुरू की गई यह योजना उनके लिए आर्थिक सहारे के साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम भी बनी है।