सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में महिला की गोली मारकर की हत्या

Follow Us

सक्ती। सक्ती जिले के जोंगरा गांव में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने एक 25 वर्षीय महिला पूर्णिमा चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सक्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंगरा की है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सक्ती पुलिस घटना की जांच व आरोपियों की धर पकड़ में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत जोंगरा में एक 25 वर्षीय महिला पूर्णिमा चौहान की दो अज्ञात बदमाशों ने उसके घर पर हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 11.30 बजे एक मोटरसाइकिल में दो लोग आए जिन्होंने पूर्णिमा चौहान का घर पूछा। ग्रामीणों ने जब उनसे पूर्णिमा चौहान के घर पूछने का कारण पूछा तो उनमें एक व्यक्ति ने बताया कि उनसे हमें कुछ दवाई लेनी है।

एक युवक मोटरसाइकिल पर पूर्णिमा चौहान के घर के बगल में खड़ा हुआ था तथा दूसरा युवक घर के अंदर घुसा उसने पूर्णिमा चौहान से कहा दीदी आपसे दवाई लेनी है एवं ऐसा कहते ही उसने गोली मारी दी और भाग निकला। गोली की आवाज सुन ग्रामीण उसके घर पहुंचे और पुलिस को 112 के माध्यम से इस घटना की सूचना दी।

जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची एवं 112 की सहायता से पूर्णिमा चौहान को उनके परिजनों के साथ अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच के पश्चात आरोपियों की कुछ जानकारियां मिली हैं, उस आधार पर पुलिस आरोपियों की खोजबीन के लिए रवाना हो चुकी है।