भाटापारा। ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम टोनाटार में एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान रोहनी बाई बंजारे (50 वर्ष), पति लखन बंजारे के रूप में हुई है।
अमेरिका के सात शहरों के मेयर आएंगे भारत: दिल्ली समेत तीन शहरों का करेंगे दौरा, जानें यात्रा का मकसद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम टोनाटार में मृतिका अपने पति के साथ घर में रहती थी। दोनों पति-पत्नी ही घर पर रहते थे। बताया जा रहा है कि घर में ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से महिला के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। खबर मिल रही है की हत्या के बाद से पति फरार है पुलिस उस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है और पति की तलाश कर रही है ताकि वास्तविक स्थिति की जानकारी हासिल करने में सहायता मिल सके।
होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों पर भारत सख्त, लापता भारतीय नाविकों की तलाश तेज
आपको बता दे ,घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तलाश कर रही है।एयर इस मामले में विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर लिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस की जांच और संदिग्ध की तलाश के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।
