डायल 112 में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, टीम की सूझबूझ से हुई सुरक्षित डिलीवरी

Follow Us
चांपा/पामगढ़। जिले के पामगढ़ ब्लॉक से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां डायल 112 की तत्परता से एक महिला और उसके नवजात की जान सुरक्षित बचाई गई। ग्राम डूडगा में 26 वर्षीय सेवती बाई को अचानक लेबर पेन शुरू हुआ, जिसकी सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुई। लेकिन रास्ते में ग्राम भदरा के पास ही महिला की हालत गंभीर हो गई और एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया। ऐसे में 112 की टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित डिलीवरी कराई। बताया जा रहा है कि, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, जिन्हें बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती कराया गया। इस पूरी कार्रवाई में आरक्षक 847 योगेश बंजारे और चालक कमलेश्वर खांडेकर की अहम भूमिका रही। घटना शनिवार तड़के करीब 4 बजे की बताई जा रही है।