बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का जलवा, 2026 की सबसे बड़ी साउथ फिल्म बनी

Follow Us

हैदराबाद। अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 2026 में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्मों में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इसके बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी रहा और दर्शकों से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने अब तक विश्वभर में 286 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है या उसे पार भी कर चुकी है। इसके साथ ही यह फिल्म 2026 की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई है।

फिल्म की सफलता के पीछे राम चरण की लोकप्रियता, दमदार ओपनिंग और दर्शकों का जबरदस्त समर्थन प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। रिलीज के बाद से ही फिल्म को विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है, जिससे यह कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।