छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची जारी, 1.90 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम शामिल; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारत निर्वाचन आयोग ने प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। नई सूची में प्रदेश के कुल 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 मतदाता पंजीकृत हैं। खास बात यह है कि पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 47 हजार 86 अधिक है।

सूची में 95.31 लाख महिलाएं, 94.84 लाख पुरुष और 412 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या किसी तरह का सुधार कराने के लिए 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। नागरिक ECINET ऐप और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपना नाम चेक कर सकते हैं। वहीं, दावे और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक होगा और अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।