रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों और प्रदेश की बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पवित्र पर्व है, जो रिश्तों में प्रेम और आत्मीयता को और मजबूत करता है।
वोरा के रक्षाबंधन की सादगी में छिपा महंगाई पर संदेश, बहनों को दी शक्कर,गौमाता की पूजा की
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वे एक दिन के दिल्ली प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों और प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
