‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ के समापन में वोरा,वर्मा भी हुए शामिल ;राज्यपाल को सौंपा गया भिलाई बचाने का ज्ञापन

Follow Us

‘दुर्ग। जिले में बीएसपी एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर 1 से 5 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ का बुधवार को समापन हुआ। समापन दिवस पर कांग्रेस नेताओं एवं पदयात्रियों ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें भिलाई के अस्तित्व, बीएसपी और टाउनशिप की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा भी पदयात्रा में सहभागी बने और भिलाई के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को जनभावनाओं की आवाज़ बताया।उनके साथ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली भी उपस्थित रहे। वोरा ने कहा कि, भिलाई केवल एक औद्योगिक नगर नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका, पहचान और भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस भिलाई के अस्तित्व और बीएसपी की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी तथा जनता की आवाज़ को सरकार तक लगातार पहुंचाती रहेगी।