नई दिल्ली, (ए)। वियतनाम में नाव पलटने के मामले में पुलिस ने बोट के कैप्टन को हिरासत में ले लिया है. इस हादसे में 15 भारतीयों की जान चली गई थी. सभी 15 शव हो ची मिन्ह सिटी पहुंच गए हैं. वियतनाम में भारतीय दूतावास ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि ज़रूरी औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद मृतकों के शव भारत भेजे जाएंगे. दूतावास ने कहा कि वह वाणिज्य दूतावास की टीमों और वियतनामी अधिकारियों के साथ मिलकर शवों को जल्द से जल्द वापस भेजने की प्रक्रिया में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है. दूतावास ने कहा, कल हुई नाव दुर्घटना में दुखद रूप से जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के शव हो ची मिन्ह सिटी पहुंच गए हैं. हो ची मिन्ह में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, शवों को जल्द से जल्द भारत भेजा जाएगा. दूतावास और वाणिज्य दूतावास की टीमें वियतनामी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं, जो शवों को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए हर संभव मदद देने को तैयार हैं. ” दूतावास ने फु क्वोक अस्पताल में इलाज करा रहे एक जीवित बचे व्यक्ति के जल्द ठीक होने की भी कामना की. उन्होंने कहा, “हम फु क्वोक अस्पताल में भर्ती जीवित बचे व्यक्ति के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.”
वियतनाम नाव हादसा , कैप्टन हिरासत में
