रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह हुए रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी (एसयूवी) और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एसयूवी में सवार तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 3 घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है.हादसे के बाद चीख-पुकार मच गयी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया. ट्रक में फंसी गाड़ी को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।
पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था आयशर, बोलेरो से हुई टक्कर
लाखनी पुलिस के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3:31 बजे NH-53 पर साकोली से लाखनी की ओर जाने वाले मार्ग पर मुंडीपार के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, टाटा कंपनी का आयशर वाहन क्रमांक UP72 BT7974 पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था। इसी दौरान साकोली से लाखनी की ओर जा रही महिंद्रा बोलेरो क्रमांक MH49 U9810 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
पुलिस के मुताबिक, आयशर चालक अमर सिंह रामदुलारे यादव (37) निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, वाहन चला रहा था। प्रारंभिक जांच में आयशर को तेज गति और लापरवाही से चलाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
