कांकेर। ग्राम आतुरगांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पुलिया की बदहाल स्थिति तथा वर्षों से बंद पड़े निर्माण कार्य के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर (ग्रामीण) के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जोरदार चक्काजाम एवं विरोध प्रदर्शन किया।लंबे समय से पुलिया की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा निर्माण एवं मरम्मत कार्य को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसी के विरोध में कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराया।
चक्काजाम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि वर्षों से एक पुलिया का निर्माण तक पूरा नहीं हो पा रहा है। जनता की जान जोखिम में डालकर विकास के दावों का कोई औचित्य नहीं है। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं एवं ग्रामीणों से चर्चा की एवं पुलिया की जर्जर स्थिति, वर्षों से बंद पड़े निर्माण कार्य एवं दुर्घटना के खतरे को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखी।
मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस का थामा हाथ, सियासी हलकों में चर्चा तेज
अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के भीतर पुलिया का मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने का स्पष्ट आश्वासन दिया गया। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद कांग्रेस एवं ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम समाप्त किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव ने कहा कि चक्काजाम समाप्त हुआ है, संघर्ष नहीं। प्रशासन को अब अपने आश्वासन को धरातल पर उतारना होगा। एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो कांग्रेस ग्रामीणों के साथ पुनः सड़क पर उतरकर आंदोलन को और व्यापक करेगी।
देशभर में आज बैंकों की हड़ताल : 5-डे वर्किंग की मांग, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
आतुरगांव की जर्जर पुलिया भाजपा सरकार की विकास व्यवस्था की पोल खोल रही है। सरकार कागजों और मंचों से विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन आतुरगांव में वर्षों से पुलिया का निर्माण कार्य बंद पड़ा है और जनता अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर है। यह सरकार की घोर विफलता और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है।
आज कांग्रेस ने ग्रामीणों के साथ चक्काजाम कर सरकार और प्रशासन को जगाने का काम किया है। एसडीएम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के एसडीओ ने एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है। हमने जनहित में उनके आश्वासन का सम्मान करते हुए चक्काजाम समाप्त किया है। लेकिन यदि एक सप्ताह में काम शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस फिर सड़क पर उतरेगी और इस बार आंदोलन और ज्यादा निर्णायक होगा।
जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर ने कहा
आतुरगांव की पुलिया की स्थिति देखकर साफ है कि भाजपा सरकार का विकास का दावा सिर्फ कागजों तक सीमित है। वर्षों से निर्माण कार्य बंद है और जर्जर पुलिया से रोज हजारों लोगों का आवागमन हो रहा है। किसी बड़े हादसे का इंतजार करना सरकार और जिम्मेदार विभाग की संवेदनहीनता होगी। आज ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की, जिसके बाद प्रशासन को मौके पर आकर आश्वासन देना पड़ा। अब जनता आश्वासन नहीं, काम चाहती है। एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य शुरू होना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस ग्रामीणों के साथ आंदोलन को और तेज करेगी।
आतुरगांव की पुलिया केवल सड़क और पुलिया का विषय नहीं, बल्कि आम जनता की जिंदगी और सुरक्षा का सवाल है। सरकार एवं संबंधित विभाग को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी होगी।शासन, प्रशासन एक सप्ताह की समय-सीमा में काम शुरू करे, वरना जनता की लड़ाई फिर सड़क पर लड़ी जाएगी।
इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, अजजा आयोग के पूर्व सदस्य नितिन पोटाई, जिला उपाध्यक्ष राजेश भास्कर, तरेंद्र भंडारी, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव सरजू शोरी, मंडल अध्यक्ष विनोद शोरी, कमलेश पद्माकर, दिलीप पद्माकर, ऋषि साहू, सूर्या नेताम,शिवभान ठाकुर, किसन साहू, देवकुमार साहू,निरंजन भास्कर,सुमति नेताम, देवेन्द्र साहू,पवन कांगे,तुलसी सोनी, महेन्द्र नाग, संतु नाग, अर्जुन कोरेटी, ललित साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

