भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा में ACE ट्रैक्टर की ओर से आयोजित किसान सम्मेलन में 300 से अधिक किसानों ने भाग लिया। सम्मेलन में किसानों को ACE ट्रैक्टरों की विशेषताओं, चार पहिया ड्राइव (4WD) ट्रैक्टरों की उपयोगिता, ट्रैक्टर खरीद के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं और बिक्री के बाद मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ ACE के वरिष्ठ अधिकारी और डीलरशिप के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ACE के जोनल हेड मनोज गर्ग तथा मार्केटिंग एवं ट्रेनिंग प्रमुख मनीष दीक्षित ने किसानों से संवाद किया। अधिकारियों ने कृषि कार्यों में ट्रैक्टरों की भूमिका, उत्पादों की विशेषताओं और किसानों की जरूरतों के अनुरूप ट्रैक्टर के चयन से जुड़े पहलुओं पर जानकारी साझा की।
4WD ट्रैक्टरों की विशेषताओं पर जानकारी
जोनल हेड मनोज गर्ग ने डी आई 5500 ट्रैक्टर को लांच किया और किसानों को फोर व्हील ड्राइव ट्रैक्टरों की विशेषताओं और विभिन्न कृषि कार्यों में उनकी उपयोगिता के बारे में बताया। बिजनेस हेड रविंदर सिंह खनेजा ने कंपनी के उत्पादों और किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान उपलब्ध कराने पर चर्चा की। मार्केटिंग एवं ट्रेनिंग प्रमुख मनीष दीक्षित ने उत्पादों की सही जानकारी किसानों तक पहुँचाने तथा प्रभावी ग्राहक संपर्क के महत्व को रेखांकित किया।
चौकीदार को रस्सी से बांधकर बंद फैक्ट्री में डकैती, 3 आरोपी गिरफ्तार
ACE के सर्विस हेड बिश्वजीत चटर्जी और छत्तीसगढ़ सर्विस इंचार्ज विश्व नाथ ने किसानों को ट्रैक्टरों के नियमित रखरखाव, तकनीकी सहायता और बिक्री के बाद उपलब्ध सेवा सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बेहतर सर्विस व्यवस्था को ग्राहक संतुष्टि और कंपनी पर विश्वास बनाए रखने का महत्वपूर्ण आधार बताया। 21 किसानों ने लकी ड्रॉ पर हजारों रुपए के इनाम भी जीते
पांच वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने दी जानकारी
सम्मेलन में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस चोलामंडलम और श्रीराम फाइनेंस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने किसानों को ट्रैक्टर खरीद के लिए उपलब्ध ऋण विकल्पों और वित्तपोषण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इससे किसानों को ट्रैक्टर खरीद से संबंधित वित्तीय सुविधाओं को समझने का अवसर मिला।
रामायण ज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न
जिले में सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता का भरोसा
डीलरशिप की ओर से गिरधर गोविन्दनी, संतोष गोविंदानी और आयुष गोविन्दनी उपस्थित रहे। डीलरशिप ने किसानों को जिले में बेहतर ग्राहक सेवा, समय पर सर्विस और आवश्यक स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। छत्तीसगढ़ क्षेत्र के एरिया मैनेजर बिजेंद्र कुमार और प्रकाश मणि द्विवेदी ने इस कार्यक्रम को बहुत प्रभावी बनाने के लिए पिछले 10 दिन किसानों से संपर्क किया और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के साथ भाग लिया।
200 से अधिक किसानों की भागीदारी वाला यह सम्मेलन किसानों, कंपनी, डीलरशिप और वित्तीय संस्थानों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण अवसर बना। कार्यक्रम में ट्रैक्टरों की जानकारी, वित्तीय सुविधाओं और बिक्री के बाद बेहतर सेवा के माध्यम से किसानों के साथ मजबूत एवं दीर्घकालिक संबंध विकसित करने पर जोर दिया गया।
