धर्म, रिश्तों और मूल्यों की कालजयी गाथा, शेमारू टीवी पर नई पीढ़ी के दर्शकों के घर तक पहुँचेगी

Follow Us

मुंबई। कुछ टेलीविजन शो यादों का हिस्सा बनकर समय के साथ धुंधले पड़ जाते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं, जो पीढ़ियों का अभिन्न हिस्सा बन जाते हैं। बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन शाम 7:00 बजे प्रस्तुत करने जा रहा है। इसके जरिए दर्शकों को इस अमर कहानी को फिर से जीने का अवसर मिलेगा, वहीं नई पीढ़ी इसके यादगार किरदारों और कहानियों से परिचित हो सकेगी।

करोड़ों दर्शकों और परिवारों के लिए महाभारत कभी सिर्फ एक टेलीविजन सीरीज़ नहीं रहा; यह एक साझा सांस्कृतिक स्मृति और एक परंपरा बन गया था। परिवारों का टेलीविजन के सामने एक साथ बैठकर इस महागाथा को देखना, इसके किरदारों, रिश्तों और प्रभावशाली शिक्षाओं पर चर्चा करना, इस शो ने दर्शकों के साथ एक ऐसा अनूठा जुड़ाव बनाया, जिसकी मिसाल कम ही देखने को मिलती है। इसलिए शेमारू टीवी की यह पहल महज एक घोषणा नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ उन अनमोल यादों को फिर से जीने का निमंत्रण है। दशकों बाद भी यह न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में महाभारत पर बनी सबसे अधिक देखी और सबसे अधिक चर्चित टेलीविजन प्रस्तुतियों में से एक बनी हुई है।

महाभारत ऐसी कहानी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी आज भी प्रासंगिक बनी हुई है। यह महागाथा धर्म, परिवार, मित्रता, निष्ठा, कर्तव्य, महत्वाकांक्षा, त्याग और अच्छाई-बुराई के बीच चलने वाले शाश्वत संघर्ष को सामने लाती है। इसके विराट किरदारों और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली रिश्तों के माध्यम से यह सीरीज़ ऐसी कहानियाँ और मूल्य प्रस्तुत करती है, जो आज भी दर्शकों के मन को छूते हैं।

देशभर में आज बैंकों की हड़ताल : 5-डे वर्किंग की मांग, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

शेमारू टीवी पर महाभारत का प्रसारण ऐसे समय में हो रहा है, जब दर्शक तेजी से ऐसे कंटेंट की तलाश कर रहे हैं, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख और आनंद ले सके। अपनी समृद्ध कहानी, यादगार किरदारों और कालजयी मूल्यों के साथ यह सीरीज़ दर्शकों को आज के तेज़-रफ्तार मनोरंजन की दुनिया से कुछ समय के लिए दूर होकर उस कहानी से जुड़ने का अवसर देती है, जो पीढ़ियों से आगे बढ़ती आई है।

मुकेश खन्ना ने कहा, “मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि दशकों पहले निभाया गया कोई किरदार आज भी लोगों के साथ मेरी बातचीत का हिस्सा बना रहेगा। मुझे याद है कि सबसे पहले मुझे दुर्योधन का किरदार ऑफर किया गया था, लेकिन मैंने उसे मना कर दिया क्योंकि मैं अर्जुन या कर्ण का किरदार निभाना चाहता था और किसी तरह मैं भीष्म पितामह बन गया। पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो लगता है कि उस फैसले ने मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। भीष्म आज भी वह भूमिका है, जिसके लिए लोग मुझे याद करते हैं।

आतुरगांव की जर्जर पुलिया को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, प्रशासन ने एक सप्ताह में काम शुरू कराने का दिया आश्वासन

सबसे अद्भुत बात यह थी कि हर कोई इस शो को अपने परिवार के साथ देखता था। तभी हमें एहसास हुआ कि यह अब सिर्फ एक टेलीविजन शो नहीं रह गया था; इसके किरदार लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुके थे। मुझे बेहद खुशी है कि शेमारू टीवी बी. आर. चोपड़ा के महाभारत को अपने दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है और हम सभी को उन अविस्मरणीय यादों को फिर से जीने का अवसर दे रहा है। मैं इन किरदारों को एक बार फिर टीवी पर जीवंत होते देखने और दर्शकों से वही प्यार दोबारा पाने के लिए उत्सुक हूँ।”

इसके प्रतिष्ठित किरदार, नाटकीय घटनाक्रम और अविस्मरणीय कहानी आज भी परिवारों की बातचीत का हिस्सा हैं। वहीं, युवा दर्शकों के लिए यह शो भारत में महाभारत पर बनी सबसे लोकप्रिय टेलीविजन प्रस्तुतियों में से एक को अनुभव करने और यह समझने का अवसर देता है कि इसके किरदार और कहानियाँ लोकप्रिय संस्कृति का इतना स्थायी हिस्सा क्यों बन गए।

बीज निगम की आर्थिक मजबूती पर जोर, उत्पादन बढ़ाने और किसानों को जोड़ने के निर्देश

गजेंद्र चौहान ने कहा, “युधिष्ठिर का किरदार निभाने की सबसे खास बात यह थी कि वह इतना महत्वपूर्ण किरदार था कि किसी दृश्य में उसकी मौजूदगी हो या न हो, उसके बारे में हमेशा चर्चा होती रहती थी। इससे कहानी में इस किरदार की अहमियत और भी बढ़ जाती थी और मेरे लिए यह पूरी यात्रा बेहद खास बन गई। आज जब बी. आर. चोपड़ा का महाभारत शेमारू टीवी पर दर्शकों तक पहुँच रहा है, तो यह मेरे लिए विशेष अनुभव है, क्योंकि यह सिर्फ एक महान कहानी को वापस नहीं ला रहा, बल्कि उन किरदारों और यादों को भी वापस ला रहा है, जिन्हें दर्शकों ने इतने वर्षों से अपने दिल के करीब रखा है।”

चाहे यह किसी प्रिय टेलीविजन क्लासिक को पुरानी यादों के साथ फिर से देखने का अवसर हो या उस महागाथा से पहली बार परिचित होने का मौका, जिसने पीढ़ियों को प्रभावित किया है, महाभारत हर कहानी, हर किरदार और हर कालजयी मूल्य के माध्यम से परिवारों को एक साथ जोड़ने का वादा करता है।

रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी महाराष्ट्र में हुई हादसे का शिकार, 8 लोगों की मौत,

इस पहल के साथ शेमारू टीवी भारतीय संस्कृति में गहराई से रची-बसी कहानियों के घर के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत कर रहा है। चैनल ऐसा कंटेंट प्रस्तुत करने पर जोर देता है, जो हर उम्र के दर्शकों तक पहुँच सके।

बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ 14 सितंबर को शाम 7:00 बजे शेमारू टीवी पर प्रसारित होगा।