‘नागिन’ अवतार में दिखीं उर्फी जावेद, नई ड्रेस एकता कपूर को की डेडिकेट

Follow Us

मुंबई। एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद एक बार फिर अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने ‘नागिन’ थीम पर आधारित एक खास ड्रेस तैयार की है, जिसे उन्होंने निर्माता एकता कपूर और उनके लोकप्रिय शो ‘नागिन’ को समर्पित किया है। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने इस अनोखे आउटफिट को बनाने की पूरी प्रक्रिया दिखाई। वीडियो में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “यह आज तक का मेरा सबसे बेकार आउटफिट है। इस बात से मैं और मेरी टीम दोनों सहमत हैं।”

उर्फी ने बताया कि वह ‘नागिन’ और एकता कपूर की बड़ी फैन हैं, इसलिए उन्होंने यह ड्रेस डिजाइन की। वीडियो में वह अपने शरीर पर रोशनी से जगमगाती नागिन के आकार की ड्रेस पहने नजर आती हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कुछ-कुछ एक्सपेरिमेंट पूरे नहीं होते, लेकिन यह ड्रेस ‘नागिन’ और एकता कपूर मैम को डेडिकेट है।”

हालांकि उर्फी ने माना कि यह आउटफिट उनकी कल्पना के मुताबिक नहीं बन पाया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके इस क्रिएटिव अंदाज की खूब चर्चा हो रही है। कई यूजर्स ने कमेंट कर एकता कपूर को टैग करते हुए उर्फी को ‘नागिन’ सीरियल में मौका देने की मांग की, जबकि कई लोगों ने उनके टैलेंट और रचनात्मकता की सराहना की।