लाहौर गैंगरेप केस से मचा बवाल, उप प्रधानमंत्री इशाक डार का पोता समेत 8 गिरफ्तार, विदेशी पीड़िताएं लौटीं अपने देश

Follow Us

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के कथित अपहरण, गैंगरेप और क्रिप्टोकरेंसी वसूली से जुड़े सनसनीखेज मामले ने राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल मचा दी है। इस हाई-प्रोफाइल केस में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 जून 2026 को नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो महिलाओं को कथित तौर पर बंधक बनाकर उनसे क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का पासवर्ड मांगने की कोशिश की गई। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट और यौन हिंसा की गई। पीड़िताओं ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने फिरौती जैसी रकम लेने के बाद महिलाओं के पासपोर्ट लौटाए और उन्हें एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था। रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दोनों किसी तरह पुलिस तक पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों पीड़िताएं अपने-अपने दूतावासों की सहायता से स्वदेश लौट गई हैं। मामले के सामने आने के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है और विपक्ष ने निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।