भिलाई। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के पास चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव हो गया है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और यात्रियों को आवागमन में देरी का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, निर्माण कार्य के चलते सिरसा गेट मार्ग पूरी तरह बंद है, इसलिए इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी उपयोग नहीं किया जा सकता। स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। आवश्यकता अनुसार डायवर्सन लागू कर वाहनों को सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले वाहन: अंजोरा बाईपास – पुलगांव चौक – अंडा – रिसामा – गाड़ाडीह – मर्रा – जामगांव (एम) – मोतीपुर – अमलेश्वर होते हुए रायपुर जाएंगे।
बालोद से रायपुर जाने वाले वाहन: अंडा – रिसामा – गाड़ाडीह – मर्रा – जामगांव (एम) – मोतीपुर – अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करेंगे।
अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
ट्रांसपोर्ट नगर, भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन अहिरवारा मोड़ – कुम्हारी – मुरमुंडा चौक – कोचेबंद – मलपुरी कला – भालेसर – कंडरका चौक – पथरीडी – उरला – बिरगांव होते हुए रायपुर पहुंचेंगे।
भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए:
बीएसपी कर्मचारियों से उतई – सेलूद – फूंडा – मोतीपुर मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी है।
