भाटापारा में सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, बालक अभिरक्षा में; 2.77 लाख का सामान बरामद

Follow Us

भाटापारा। बजरंग वार्ड स्थित सूने मकान में सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने विधि से संघर्षरत एक बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे और निशानदेही से 77 हजार रुपये नगद सहित कुल 2 लाख 77 हजार रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थिया मोनिका बतरा 25 नवंबर को अपनी मां को इलाज के लिए रायपुर ले गई थीं। रात करीब 9:30 बजे घर लौटने पर अलमारी का लॉक टूटा मिला। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख 50 हजार रुपये नगद गायब थे।

रेड रिबन क्लब द्वारा नशामुक्ति जागरूकता रैली एवं डोर-टू-डोर अभियान का आयोजन

जांच में पता चला कि चोर ने पड़ोसी के सूने मकान का ताला तोड़कर दीवार पार करते हुए प्रार्थिया के घर में प्रवेश किया था और अलमारी तोड़कर चोरी की थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 366/2026 के तहत धारा 305(a), 331(1) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में बालक ने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने 28 नवंबर को बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया।

https://amritsandesh.com/six-children-from-baloda-bazar-bhatapara-district-won-medals-in-karate-at-the-26th-state-level-school-sports-competition/