दुनिया के सबसे यूनिक रेस्टोरेंट, जहां अनुभव है असली स्वाद

Follow Us

नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि, रेस्टोरेंट की पहचान सिर्फ स्वादिष्ट खाने से होती है, तो दुनिया की कुछ अनोखी जगहें आपकी सोच बदल सकती हैं। कहीं समुद्र के भीतर बैठकर शार्क और रंग-बिरंगी मछलियों के बीच भोजन करने का मौका मिलता है, तो कहीं 525 फीट की ऊंचाई पर हवा में झूलती डाइनिंग टेबल पर खाना परोसा जाता है। आइए जानते हैं ऐसे पांच अनोखे रेस्टोरेंट, जो अपने रोमांचक अनुभव के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

कनाडा-अमेरिका दौरे पर निकलेंगी निर्मला सीतारमण

1. मॉडर्न टॉयलेट रेस्टोरेंट (ताइवान): यहां कुर्सियों की जगह कमोड जैसी सीटों पर बैठकर खाना परोसा जाता है। इसकी अनोखी थीम इसे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय बनाती है।

2. इथा अंडरसी रेस्टोरेंट (मालदीव): कांच से बने इस अंडरवॉटर रेस्टोरेंट में समुद्र के भीतर बैठकर शार्क और मछलियों के बीच भोजन करने का रोमांच मिलता है।

3. ट्राइपॉड डाइनिंग (थाईलैंड): पेड़ों पर बने बांस के घोंसलेनुमा पॉड में बैठकर मेहमान प्राकृतिक नजारों के बीच भोजन का आनंद लेते हैं।

4. लाबासिन वाटरफॉल रेस्टोरेंट (फिलीपींस): यहां बहते झरने के किनारे पानी में पैर डुबोकर खाना खाने का अनोखा अनुभव मिलता है।

5. फ्लाई डाइनिंग (बेंगलुरू): भारत के इस रेस्टोरेंट में 22 लोगों वाली डाइनिंग टेबल को क्रेन से करीब 525 फीट ऊपर उठाया जाता है, जहां 360 डिग्री नजारों के साथ भोजन परोसा जाता है।

ये रेस्टोरेंट साबित करते हैं कि, कभी-कभी खाने से ज्यादा यादगार उसका अनुभव होता है।

नीति आयोग का खुलासा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर सवाल- संजय सक्सेना